
मध्य प्रदेश चुनाव अभियान समित के अध्यक्ष अजय सिंह 'राहुल भैया' ने कहा कि प्रदेश भा.ज.पा.सरकार के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाने का समय आगया है।यह बात उन्होंने रीवा मे आयोजित संभाग स्तरीय कार्यकर्त्ता सम्मेलन मे कही। सम्मेलन मे प्रदेश अध्यक्ष पचौरी भी मौजूद थे।
काग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाधी ने प्रदेश की कमान नये हाथो मे जरूर सौप दी है , पर आशा अनरूप परिणाम आने की संभावना नजर नही आ रही है।
वर्तमान स्थित से यही लगता है की आगामी चुनाव मे काग्रेस ६५ से ७० सीटो मे सिमट कर रह जायेगी । भा.ज.पा. को ५५से6० सीटो का नुकसान साफ नजर आरहा है।
राम शर्मा

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें