शनिवार, 17 मई 2008

मीनाक्षी नटराजन जी सावधान......?

मै जबलपुर से भोपाल जा रहा था । मेरे साथ वाली वर्थ पर एक युवक काग्रेस के नेता जी अपने दो साथियो के साथ सफर कर रहे थे । उनकी आपस की बात चीत से मालुम पड़ा कि नेता जी मीनाक्षी नटराजन के काफी करीब है। और उसी दम पर वे अपने साथियो को समझा रहे थे कि आगामी विधान सभा चुनाव मे उन लोगो का टिकट पक्का है । मीनाक्षी नटराजन से अपने निकटता का प्रदर्शन करते करते वे सारी मर्यादाओं को भूल गए । उनकी बातो को सुन कर मै आवाक रह गया । क्यो कि मीनाक्षी नटराजन के बारे मे मुझे मालुम है कि, वे भद्र युवा नेत्री है और अपनी प्रतिभा के बल पर पार्टी मे अच्छा स्थान बना पाई है । लेकिन ये सज्जन अपनी निकटता के मजे ले ले कर ऐसे किस्से सुना रहे थे की, उससे उनके बारे मे कुछ और ही तस्वीर नजर आ रही थी । उन्होंने कहा कि राहुल गाधी का मध्य प्रदेश के अन्दर जो भी कार्यक्रम बनता है , मीनाक्षी जी मुझे बता देती है, वे अमरकंटक चुपचाप जाने वाले है ,यह मै जानता हूँ । इसके कुछ दिन बाद मुझे समाचार पत्र मे पढ़ने को मिला कि राहुल गाधी की अमरकंटक यात्रा सार्वजनिक हो जाने के कारण निरस्त कर दी गई है , तो मुझे उक्त नेता कि ट्रेन मे कही बात याद आ गई । और मै सोचने पर मजबूर हो गया कि मीनाक्षी जी के बारे वह जो कुछ बता रहा था ,क्या सच है?
अपने साथियो द्वारा सिंह साहब नाम से संबोधित वे शहडोल जिले के युवक काग्रेस के कोई पदाधिकारी थे ।
मीनाक्षी जी सावधान कोई आप से निकटता बना कर नाजायज लाभ लेने के साथ ही आप को बदनाम भी कर रहा है...........?

राम शर्मा

गुरुवार, 8 मई 2008

आक्रामक रूख अपनायेगी काग्रेस


मध्य प्रदेश चुनाव अभियान समित के अध्यक्ष अजय सिंह 'राहुल भैया' ने कहा कि प्रदेश भा.ज.पा.सरकार के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाने का समय आगया है।यह बात उन्होंने रीवा मे आयोजित संभाग स्तरीय कार्यकर्त्ता सम्मेलन मे कही। सम्मेलन मे प्रदेश अध्यक्ष पचौरी भी मौजूद थे।

काग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाधी ने प्रदेश की कमान नये हाथो मे जरूर सौप दी है , पर आशा अनरूप परिणाम आने की संभावना नजर नही आ रही है।

वर्तमान स्थित से यही लगता है की आगामी चुनाव मे काग्रेस ६५ से ७० सीटो मे सिमट कर रह जायेगी । भा.ज.पा. को ५५से6 सीटो का नुकसान साफ नजर आरहा है।

राम शर्मा