गुरुवार, 12 जून 2008

फीकी रही सुरेश पचौरी की आम सभाये .........

फीकी रही सुरेश पचौरी की आम सभाये


पचौरी की शहडोल, अनूपपुर जिले का दो दिवसीय दौरा फीका रहा । जिला काग्रेस व्दारा आयोजित भाटिया की आम सभा मे दो से ढाई हजार जनता उपस्थित थी । अव्यवस्था के कारण जनता जाने लगी तो आयोजकों ने पचौरी को पहले बुला दिया .बाद मे अन्य वक्ता बोले । सभा समाप्त होते तक मात्र तीन सौ जनता मोजूद थी ।

यही हाल अनूपपुर जिले की आम सभाओं का रहा । म.पर.काग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष बेसाहू लाल सिंह के क्षेत्र मे हुई सभाओं मे एक हजार कीभीड़ भी एकत्र नही हुई। जब कि पचौरी के साथ साथ अजय सिंह राहुल भी सभा मे मौजूद थे ।

भा.ज.पा.को बोलने को मौका मिला

केशवाही मे दस दिन पूर्व हुई राहुल की विशाल आम सभा के कारण भाजपाईयो के हौसले पस्त पड़ गए थे , पर काग्रेस की इन आम सभाओं के बाद उन्होंने यह कहना सुरू कर दिया है , कि केशवाही की आम सभा मे उपस्थित जन समुदाय का कारण ,कार्यक्रम के आयोजक विक्रम सिंह की निजी लोक प्रियता थी , जिसे काग्रेस अपने नाम से भुना रही थी , पर इन सभाओं ने काग्रेस की पोल खोल दी है ।

राम शर्मा

कोई टिप्पणी नहीं: