शुक्रवार, 6 जून 2008

भा.ज.पा.शासन मे भ्रष्टाचार बढ़ा...राहुल

भा.ज.पा.शासन मे भ्रष्टाचार बढ़ा...राहुल





आयोजक विक्रम सिंह


सभा को सम्बोधित करते अजय सिंह [राहुल]

सभा मे उपस्थित जन समुदाय




भा .ज .पा.शासन मे भ्रष्टाचार बढ़ा -राहुल


केशवाही-[शहडोल]
भा.ज.पा.शासन काल मे भ्रष्टाचार बढ़ा है,सरकार ने जनता को धोखे के सिवा कुछ नही दिया । उक्त विचार मध्य प्रदेश चुनाव अभियान समित के अध्यक्ष अजय सिंह राहुल ने केशवाही मे आयोजित आदिवासी किसान मजदूर सम्मेलन मे कही । इस सभा मे उमडी भीड़ को देख कर अजय सिंह ने कहा की मुख्य मंत्री की सभा मे सरकारी अमला भीड जुटाने मे लग जाता है,लेकिन इस चिलचिलाती धूप मे आप सब का आना काग्रेस के प्रति आप के लगाव का सबूत है ।

कार्यक्रम के आयोजक वरिष्ठ काग्रेसी नेता विक्रम सिंह ने कहा की यह भीड आगामी जनादेश की दिशा तय करेगी । सम्मेलन को म.प्र.काग्रेस के उपाध्यक्ष बिसाहू लाल सिंह ने भी संबोधित किया ।

खितौली के बाद काग्रेस की यह सबसे बढी सभा थी. सभा मे लगभग ७० हजार जनता उपस्थित थी ।
राहुल के साथ साथ आयोजक विक्रम सिंह की निजी लोकप्रियता के कारण जन सैलाब उमड पडा.
राम शर्मा

कोई टिप्पणी नहीं: