पचौरी भा.ज.पा.मे गुप्त समझौता सामने आया
सुरेश पचौरी व अजय सिंह राहुल की राजनैतिक प्रतिद्वंदिता सर्व विदित है । लेकिन उसका जो रूप अब सामने आ रहा है , वह भा.ज.पा.,काग्रेस दोनों पार्टियों के उन नीतिकारों को चौकाने वाला होगा,जो आगामी विधान सभा चुनाव की रणनीति बनाने मे जुटे हुए है। केशवाही आदिवासी किसान मजदूर सम्मेलन मे उमडी भीड से भा.ज.पा.व पचौरी समर्थक दोनों परेशान है। एक सोची समझी रणनीत के तहत शहडोल जिले के पचौरी समर्थक काग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश कटारे ने भा.ज.पा.के जिलाध्यक्ष अनुपम अनुराग अवस्थी व अन्य नेताओ से गुप्त समझौता किया कि राहुल का जिले मे बढ़ रहे प्रभाव को कम करने के लिए आप हमारा सहयोग करे व पचौरी की भाटिया आम सभा को सम्पन्य कराने मे पूरी मदद करे .जिससे पचौरी का कद जिले मे अजय सिंह से बड़ा दिखे। जैतपुर बिधान सभा सीट राहुल समर्थक को दिला कर मै अपने लिए कोतमा सीट मागूगा । आपकी पार्टी वहा की सीट ठाकुर लाबी को देने जा रही है , ऐसे मे आप वहा मेरा सहयोग करना , जैतपुर मे मै आप को सहयोग करूँगा । समझौता होते ही व्योहारी व अमझोर कार्यक्रम निरस्त कर सिर्फ भाटिया का कार्यक्रम बनाया गया है।
इतना उदाहरण ही पर्याप्त है कि भा.ज.पा.काग्रेस के ब्राम्हण नेता सयुक्त रूप से पचॊरी के कार्यक्रम को सफल बनाने मे जुट गए है ।भारतीय जनता पार्टी के शहडोल जिला पंचायत अध्यक्ष दिनेश शर्मा खुले आम जनता से भाटिया के काग्रेस कार्यक्रम मे जाने की अपील कर रहे है । सरकारी अमला भी अन्दर से पूरा सहयोग दे रहा है। जनपद के सी.ओ .सरपंचो व ग्रामीण अस्तर के कर्मचारियों को जिस तरह बुला बुला कर जनता ले जाने को कह रहे है इससे इस बात की ऒर पुष्टि हो जाती हॆ। भा.ज.पा.व काग्रेस जिलाध्यक्ष ब्राम्हण होने के साथ साथ पुराने साथी भी है ,अत:इस समझॊते से किस पार्टी को कितना फायदा या नुकसान होगा ये वक्त बतायेगा , पर काग्रेस का नुकसान साफ दिख रहा है।
राम शर्मा
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें