शनिवार, 26 अप्रैल 2008

भाजपा ने भ्रष्टाचार के साथ भी..........


मध्य प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार पहली बार प्रदेश मे अपना पाँच वर्ष का कार्यकाल पूरा करने जा रही है । जनता के बीच बिजली, सड़क को मुख्य मुद्दा बना कर पार्टी चुनाव मे उतरी थी, और इन्ही मुद्दों के कारण इनकी भी सरकार जायेगी । एक काग्रेसी नेता का यह कथन '' मै मानता हू कि काग्रेस के कार्य काल मे भ्रष्टाचार का जन्म हुआ , पर बी.जे.पी.ने तो भ्रष्टाचार के साथ भी व्यभिचार किया '' सत्य प्रतीत होता है।



भाजपा के शासन काल को तो ऐसे कई कारणों से याद किया जायेगा, पर जनता के बीच इनकी सरकार के अलोक प्रियता के तीन प्रमुख कारण है ।



१-पंचायत स्तर के कार्यो मे हुआ भ्रष्टाचार -ग्रामीण अंचल मे हुए कार्य चाहे वह ग्राम सरपंच द्वारा कराये गये हो ,या प्रशासन अथवा ठेकेदारों द्वारा, भ्रष्टाचार का खुला खेल जनता ने अपनी आखो से देखा। भाजपा शासन काल मे सरपंच, सचिव साहूकार , शासकीय़ कर्मचारी जमीदार व भाजपा के नेता महाराज बन गए . पुरानी सडके नई के नाम से बना दी गई. कार्यो की गुणवक्ता पर कोई ध्यान नही दिया गया.


२-शासकीय कर्मचारियो की मनमानी- इस शासन काल मे शासकीय कर्मचारी लूट सको तो लूट वाली प्रथा का भरपूर इस्तेमाल करते नजर आ रहे हॆ. भाजपा के ऊपरी नेताओ का पूरा समर्थन इन्हे मिल रहा हॆ, जिसके कारण ग्रामीण स्तर के छुट-पुट विरोध की भी ये परवाह नही करते हॆ।


असंतुष्ट कार्यकर्त्ता- भाजपा का खासकर ग्रामीण अंचल का कार्यकर्त्ता भी नाराज हॆ, क्यो कि उनको प्रशासनिक स्तर मे कोई महत्व नही मिल रहा हॆ।


इन्ही कारणॊ से आगामी विधान सभा चुनाव मे भाजपा कि स्थिति अच्छी नही रहेगी। इसका लाभ काग्रेस को मिलेगा, ऎसा भी नही लग रहा । क्यो कि काग्रेस भी विपक्ष की सही भूमिका मे खरी नही उतरी है । साथ ही उनका जमीनी स्तर का संगठन न के समान हॆ। नई विधान सभा मे बहुजन, समाजवादी , गोणवाना गणतंत्र पार्टी, के साथ निर्दलीय विधायको की सख्या बढ़ सकती हॆ, ऒर सरकार गठन मे इनकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी।


चलते - चलते मॆ यहाँ फिर उन्ही काग्रेसी नेता की एक ऒर टिप्पणी का उल्लेख कर रहा हूं , जिसमे उन्होने भारतीय जनता पार्टी के सम्बन्ध मे कहा हॆ कि, वोट मागते समय इनका नारा होगा, जय श्री राम , मतदान के वक्त कहेगें, देखो राम , मत गणना के समय बोलेगे, बचाओ राम ,परिणाम सामने आने पर अपने आप इनके मुख से निकलेगा, हाय राम-हाय राम


मॆ तो इतना ही कहूगा कि ये सब क्या हो रहा है राम


राम शर्मा

कोई टिप्पणी नहीं: